सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा कि सिर्फ 36% निवेशकों को प्रतिभूति बाज़ार की अच्छी या मध्यम जानकारी है। उनके अनुसार, बाज़ार के ज्ञान का यह अभाव ऐसी कमज़ोरी है जो निवेशकों को जोखिमों और धोखाधड़ी के प्रति संवेदनशील बनाती है। उन्होंने फ्रॉड से बचने के टिप्स देते हुए कहा, "समय लगाएं, वेरिफाई करें और अफवाहों पर मत चलें।"