प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "वह सिर्फ फिल्म निर्माता नहीं बल्कि सांस्कृतिक राजदूत भी थे जिन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहुंचाया।" बकौल प्रधानमंत्री, राज कपूर की फिल्में कलात्मकता व सामाजिक टिप्पणियों का मिश्रण थीं और उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं व संघर्षों को प्रतिबिंबित किया।