सिर्फ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर, फैंस हुए नाराज़

फिल्ममेकर जेम्स कैमरन की फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर सिर्फ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। यह फैसला डिज़्नी की फ्रेंचाइज़ीज़ के बीच क्रॉस-प्रमोशनल स्ट्रैटेजी का हिस्सा बताया जा रहा है। इस घोषणा के बाद फैंस नाराज़ हैं क्योंकि उन्हें ट्रेलर देखने के लिए फिल्म का टिकट खरीदना पड़ेगा। एक यूज़र ने कहा, "यह 2009 नहीं है। हम ऑनलाइन रहते हैं।”