inshorts

मृत तारे से पहली बार मिले रहस्यमयी सिग्नल से खुलेगा 'लॉन्ग-पीरियड ट्रांजिएंट्स' को समझने का रास्ता

कर्टिन यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया) के वैज्ञानिकों ने 5,000 प्रकाश-वर्ष दूर एक वाइट ड्वार्फ से रहस्यमयी रेडियो सिग्नल खोजे हैं। इससे वैज्ञानिकों के लिए 'लॉन्ग-पीरियड ट्रांजिएंट्स' नामक ब्रह्मांडीय सिग्नलों को समझने में मदद मिलेगी। 'लॉन्ग-पीरियड ट्रांजिट' का मतलब उस खगोलीय घटना से है, जिसमें कोई ग्रह अपने तारेके सामने से होकर गुज़रता है और उसकी परिक्रमा की अवधि काफी लंबी होती है।