सीरियल 'उड़ारियां' के ऑन एयर होने से पहले मुझसे ₹70 लाख की ठगी हुई थी: सरगुन मेहता

अभिनेत्री सरगुन मेहता ने बताया है कि उनके पहले प्रोडक्शन वेंचर 'उड़ारियां' के ऑन एयर होने से 15 दिन पहले उनसे (और उनके पति रवि दुबे से) ₹70 लाख की ठगी हुई थी। सरगुन ने बताया, "घटना के बाद मैं रोने लगी। रवि शांत थे और उन्होंने कहा कि 'कोई न...दोबारा कमा लेंगे'। 4-5 महीने बुरे सपने की तरह थे।"