सूरज पंचोली ने घायल होने की खबरों पर दी प्रतिक्रिया, बताया- 2 महीने पहले लगी थी चोट

ऐक्टर सूरज पंचोली ने 'केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ' फिल्म के सेट पर घायल होने की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया है कि हादसा 2 महीने पहले हुआ था। बकौल पंचोली, उनका इलाज अब भी चल रहा है लेकिन वह पहले से बेहतर हैं। गौरतलब है, आग से झुलसने के बाद उनके अस्पताल में भर्ती होने की रिपोर्ट्स थीं।