फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने अपनी आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के लिए आयुष्मान खुराना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान अपने लुक और संवादों से ज्यादा कहानी को महत्व देते हैं। इसी खासियत की वजह से बड़जात्या ने आयुष्मान को अपनी फिल्म में 'प्रेम' का किरदार निभाने के लिए चुना है।