फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने बताया कि 'हम आपके हैं कौन' का बेड तोड़ने वाला सीन उनके बचपन की सच्ची घटना से प्रेरित था। उन्होंने बताया कि जब वह 13 साल के थे और मुंबई में एक शादी में गए थे तब एक लड़की ने उनके कज़न को मारा जिसे पकड़ने के लिए वह उसके पीछे भागे और दोनों बिस्तर पर जा गिरे।