सूरज बड़जात्या ने बताया- क्यों 'विवाह' में सलमान की जगह शाहिद को किया कास्ट

निर्देशक सूरज बड़जात्या ने फिल्म 'विवाह' में अभिनेता सलमान खान की जगह ऐक्टर शाहिद कपूर को कास्ट करने को लेकर बात की है। बड़जात्या ने कहा, "पता था कि सलमान इस रोल में फिट नहीं बैठेंगे, वह बड़े स्टार थे और इसमें भोलापन चाहिए था...उम्र तो किसी की रुकेगी नहीं इसलिए शाहिद व (ऐक्ट्रेस) अमृता राव की कास्टिंग हुई।"