छठ गीत की शूटिंग में भावुक हुए सूरज बडजात्या, कहा- शारदा सिन्हा होतीं तो वही गातीं

डायरेक्टर सूरज बडजात्या ने अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के छठ गीत ‘बुलाए छठी मां’ की शूटिंग के दौरान दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा को याद किया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें छठ की महिमा समझ आई और अगर शारदा जी होतीं तो यह गीत वही गातीं। आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत यह फिल्म 27-नवंबर को रिलीज़ होगी।