एक नए अध्ययन के अनुसार, सिरदर्द अधिक होने पर भविष्य में सुनने की क्षमता खोने का खतरा 70% तक बढ़ जाता है। यह शोध चीन और दक्षिण कोरिया में 45 साल से अधिक उम्र के करीब 92,000 लोगों के डेटा पर किया गया। अध्ययन में चीन में यह खतरा 69% और दक्षिण कोरिया में 75% अधिक पाया गया है।