सौरव गांगुली को आज ICC का चेयरमैन होना चाहिए था: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को ईडन गार्डन्स में हुए महिला विश्व कप विजेता ऋचा घोष के सम्मान समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली व ऋचा घोष की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सौरव गांगुली का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का अध्यक्ष बन जाना चाहिए था।