inshorts

सौरव दास को लंदन जाने से सरकार ने क्यों रोका, 'जन्म' से जुड़ी असली वजह आई सामने

सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास को पासपोर्ट में जन्मस्थान से जुड़ी विसंगतियों के कारण लंदन जाने से रोका गया है। 'टाइम्स नाउ' के मुताबिक, चेन्नई के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने 23-नवंबर को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा था। मद्रास हाईकोर्ट में भी उनकी राष्ट्रीयता और कथित नेपाली मूल को लेकर याचिका दायर हुई है।