हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने जीत हासिल की और उन्होंने मौजूदा विधायक कांडा को 7,234 मतों के अंतर से हराया। गौरतलब है कि इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।