सिलिंडर डिलीवरी करने वाला 20 साल से लड़ रहा चुनाव, कभी जीता नहीं फिर भी हौसले बुलंद

किशनगंज (बिहार) निवासी छोटेलाल महतो घर-घर सिलिंडर पहुंचाने का काम करते हैं और पिछले 20 वर्षों से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 'एनडीटीवी' से कहा, "2004 से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। जीत नहीं मिली है लेकिन कभी हार नहीं मानी। इस बार भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।" बकौल छोटेलाल, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए जनता चंदा देती है।

Load More