साल के आखिरी दिन बिहार के CM नीतीश व दोनों डिप्टी सीएम ने बताई अपनी नेटवर्थ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा समेत कई नेताओं ने 31 दिसंबर 2025 को अपनी संपत्ति का ब्यौरा साझा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 तक मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति ₹1.65 करोड़ थी। वहीं, सम्राट चौधरी ने अपनी कुल संपत्ति करीब ₹5.95 करोड़ और सिन्हा ने करीब ₹1.31 करोड़ बताई है।