ऑस्कर-2025 में सिंगर-ऐक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ ने राल्फ लॉरेन की एक ड्रेस पहनी जिसमें 16,000 से ज़्यादा कांच की 'बूंदें' थीं। सेलेना की ड्रेस को 12 कारीगरों ने हाथ से बनाया था और इसमें हाथ से सिले हुए रोज़मोंट क्रिस्टल भी लगे थे। सेलेना ने हीरे के ड्रॉप पेंडेंट के साथ प्लैटिनम कॉलर नेकलेस, हीरे की बालियां और अंगूठियां पहनी थीं।