inshorts

सेलेना गोमेज़ ने बेनी ब्लैंको से की शादी, शेयर की तस्वीरें

सिंगर-ऐक्टर सेलेना गोमेज़ ने अपने मंगेतर बेनी ब्लैंको से 27-सितंबर को कैलिफोर्निया में शादी कर ली और उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों की सगाई दिसंबर 2024 में हुई थी और उससे 1 साल पहले तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। अपने इस खास दिन पर सेलेना वाइट कलर का बेहद खूबसूरत गाउन पहने नज़र आईं।