दिवाली पर बेटों से दूर रहकर भावुक हुईं सेलिना जेटली, बोलीं- मां का प्यार भूल जाएंगे
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इस दिवाली भी अपने तीनों बेटों विंस्टन, विराज और आर्थर से दूर रहीं। बच्चे ऑस्ट्रिया में पिता पीटर हाग के साथ हैं। सेलिना ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखा और डर जताया कि बेटे उनका प्यार न भूल जाएं। दोनों के बीच कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है।