अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति व ऑस्ट्रियाई होटल व्यवसायी पीटर हाग के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी आय के स्रोत और संपत्ति के नुकसान के एवज में ₹50 करोड़ का हर्जाना और अन्य राशि की मांग की है। सेलिना और पीटर की शादी 2011 में ऑस्ट्रिया में हुई थी।