inshorts

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, व्रत के दौरान ज़रूर खानी चाहिए ये 4 चीज़ें

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया है कि व्रत के दौरान राजगीरा, केला, मुट्ठीभर काजू और बीन्स (चना, लोबिया, राजमा) ज़रूर खाना चाहिए। उन्होंने कहा, "राजगीरा से शरीर को आयरन मिलता है जबकि काजू मैग्नीशियम की कमी को पूरा करता है। केला में विटामिन बी6 होता है जो मूड को अच्छा रखता है जबकि बीन्स में प्रोटीन होता है।"