सेलेब्रिटी शेफ रणवीर बरार हुए घायल, रीढ़ की हड्डी में लगी गंभीर चोट
'पिंकविला' के मुताबिक, मशहूर सेलेब्रिटी शेफ और फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के ऐक्टर रणवीर बरार कथित तौर पर ऐक्सीडेंट में घायल हो गए हैं और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रणवीर को डॉक्टरों ने 3 सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है और वह रिकवर हो रहे हैं।