एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया है कि स्विगी इंस्टामार्ट यूज़र्स को ₹4,000-₹5,00,000 तक का 'फ्री कैश' ऑफर दिखने लगा तो उन्होंने सामान खरीद लिया जो उन्हें डिलीवर हुआ है। एक स्क्रीनशॉट में '₹199+ के ऑर्डर पर ₹5,00,000 'फ्री कैश' का मज़ा लें' लिखा है। बकौल रेडिट यूज़र, स्विगी ने लोगों को कॉल कर सामान लौटाने का अनुरोध किया।