स्विगी का घाटा घटकर ₹922 करोड़ हुआ, लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़ा नुकसान
फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी को Q2FY27 में ₹922 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹1,092 करोड़ के घाटे से 15.6% कम है। हालांकि, जून तिमाही में कंपनी का घाटा ₹791 करोड़ रहा था यानी तिमाही आधार पर नुकसान बढ़ा है। इस दौरान स्विगी का राजस्व 36% बढ़कर ₹7,571 करोड़ हो गया।