स्विगी के शेयर हुए धड़ाम, 7% गिरकर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

गुरुवार को बीएसई पर स्विगी के शेयर 7.4% गिरकर 52 हफ्ते के नए निचले स्तर ₹385.25 पर पहुंच गए। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ₹799 करोड़ का घाटा जबकि पिछले साल इसी दौरान उसने ₹574 करोड़ का घाटा दर्ज किया था। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसने ₹626 करोड़ का घाटा दर्ज किया था।