स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को लिखा पत्र, दलित विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाने की रखी मांग

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा है कि वह दिल्ली में किसी दलित समुदाय से आने वाले विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाएं। मालीवाल ने कहा, "2022 में पंजाब चुनाव के दौरान आपने वादा किया था कि जीतने पर दलित को उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे...लेकिन ये वादा पूरा नहीं हुआ।"