स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में 'आप' के पिछड़ने के बीच शेयर की 'द्रौपदी चीरहरण' की तस्वीर

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली चुनाव की मतगणना में 'आप' के पिछड़ने के बीच X पर 'द्रौपदी चीरहरण' की तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है, दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर अपने साथ हुई कथित मारपीट के बाद मालीवाल 'आप' और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयानबाज़ी करती रही हैं। रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है।