भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने संविधान दिवस पर कहा कि असहमति संवैधानिक लोकतंत्र की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी ताकत है। संस्थाओं को आलोचना को अपने अधिकारों के लिए चुनौती नहीं मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक एजेंडे या निजी फायदे के लिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाना गलत है। न्यायपालिका को जनता का भरोसा लगातार अर्जित करना होगा।