inshorts

'लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे', संविधान दिवस पर CM योगी ने कांग्रेस को घेरा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान दिवस पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया और उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। सीएम ने अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत 3,955 स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया।