कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान दिवस पर कहा, "भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, देश की आत्मा है। हर नागरिक की गरिमा का कवच है।" उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र की नींव और अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। राहुल ने हर हाल में इसकी रक्षा करने और नागरिकों के अधिकारों के लिए लड़ते रहने का संकल्प दोहराया।