संविधान में कहां लिखा है, पाकिस्तान ज़िंदाबाद नहीं बोल सकते?: राजस्थान के पूर्व मंत्री गुढ़ा
राजस्थान के पूर्व मंत्री व विधानसभा उप-चुनाव में झुंझुनू से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा ने कहा है, "देश के संविधान में कहां लिखा है...पाकिस्तान ज़िंदाबाद नहीं बोल सकते?" गुढ़ा ने कहा, "भारत में पाकिस्तान के दूतावास पर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' और पाकिस्तान में भारत के दूतावास पर 'भारत ज़िंदाबाद' के नारे लगते हैं...तो देश में 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' क्यों नहीं कह सकते?"