स्वामी प्रसाद मौर्य ने लक्ष्मी पूजा पर खड़े किए सवाल, छिड़ा विवाद
दिवाली पर यूपी के पूर्व मंत्री व अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की लक्ष्मी पूजन पर की गई टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया है। मौर्य ने कहा था, "धन की देवी लक्ष्मी से भला होता तो देश में 80 करोड़ लोगों को ज़िंदगी बदहाली, गरीबी, लाचारी में...न बितानी न पड़ती।" उनके बयान पर विवाद छिड़ गया है।