स्वास्थ्य बीमा में अब एक ही प्लान के तहत कवर हो सकेंगे LGBTQ पार्टनर

स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में अब समलैंगिक पार्टनर, ससुराल वाले, आश्रित, भतीजे-भतीजियों सहित अन्य प्रकार के रिश्तों को भी एक ही पॉलिसी में शामिल किया जाएगा। यह लाभ व्यक्तिगत, बहु-व्यक्तिगत (निकटतम पारिवारिक सदस्यों के अलावा अन्य रिश्तेदार) और फैमिली फ्लोटर स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के लिए उपलब्ध होगा। रिन्यूवल के समय 'नए रिश्तों' को जोड़ने की अनुमति मिलने की संभावना है।

Load More