CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में निशु आज़ाद के पिता के साथ हुई कथित मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली स्थित पटियाला कोर्ट ने रेगुलर ज़मानत दे दी है। इससे पहले उन्हें कड़ी शर्तों के साथ तीन हफ्ते की अंतरिम ज़मानत दी गई थी। स्वतंत्र भारद्वाज को 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था।