स्वदेशी मेले में रवि किशन ने पहन रखी थी ₹50 लाख की विदेशी घड़ी, सीएम योगी ने ली चुटकी
गोरखपुर (यूपी) में शुक्रवार को स्वदेशी मेले में बीजेपी सांसद रवि किशन के विदेशी घड़ी पहनकर आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, "स्वदेशी बोलने से कुछ नहीं होगा। इसे अपनाना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि स्वदेशी की बात करें और विदेशी घड़ी पहनें।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि किशन ने ₹50 लाख की घड़ी पहनी थी।