स्वरा ने पति के जन्मदिन पर तस्वीरें शेयर कर लिखा पोस्ट, लिखा- भाई का कॉन्फिडेंस बना रहे

ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने पति व एनसीपी नेता (शरद पवार गुट) फहाद अहमद के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कर पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जान! आपका साल बेहतरीन रहे और हमेशा की तरह भाई का कॉन्फिडेंस बरकरार रहे।" स्वरा ने फहाद के साथ बेटी राबिया की तस्वीरें भी शेयर की हैं।