स्वरा भास्कर का 'X' अकाउंट हुआ बहाल

अभिनेत्री स्वरा भास्कर का 'X' अकाउंट बहाल कर दिया गया है। दरअसल, स्वरा ने पहले कहा था कि 2 पोस्ट शेयर करने को लेकर कथित कॉपीराइट उल्लंघन के कारण उनके 'X' अकाउंट को स्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट निलंबित नहीं बल्कि हैक कर लिया गया है।