स्वरा भास्कर ने ईद पर क्यों कहा असली भारत लौट आया और हमें यही भारत चाहिए

ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोमवार को ईद के मौके पर राजस्थान का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है जिसमें हिंदू वर्ग के लोग ईद पर नमाज़ पढ़ने जा रहे मुस्लिमों पर फूलों की बारिश करते दिख रहे हैं। स्वरा ने लिखा, "काले दौर में एक दुर्लभ दृश्य। बहुत सारा प्यार। हमें यही भारत चाहिए। असली भारत लौट आया।"