सावरकर ने कहा था कि संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है: लोकसभा में राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि सावरकर ने कहा था कि भारत के संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है। उन्होंने कहा, "सावरकर ने कहा था कि जिस किताब से भारत चलता है उसकी जगह इसे (मनुस्मृति) लाया जाना चाहिए। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आप (सत्ता पक्ष) अपने नेता (सावरकर) से सहमत हैं।?"