रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े दो मामलों में मुंबई की कोर्ट में क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल की है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने क्लोज़र रिपोर्ट में कहा है कि उनकी मौत में किसी तरह की गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला। बकौल रिपोर्ट्स, सीबीआई ने कहा है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी।