सुशांत सिंह राजपूत बनाने वाले थे 'चंदू चैंपियन', उनके पास थे इसके अधिकार: भुवन अरोड़ा

वेब सीरीज़ 'दोपहिया' में अमावस का किरदार निभाने वाले भुवन अरोड़ा ने बताया है कि 2024 में रिलीज़ हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' को सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे और उनके पास इसके अधिकार थे। उन्होंने बताया कि एक बार सुशांत से उनकी मुलाकात हुई थी तब उन्होंने बताया था कि वह एक पैरालंपिक तैराक पर फिल्म बनाने वाले हैं।