सोशल मीडिया पर तकरार के बाद हंसल मेहता ने की कंगना की तारीफ, बोले- उनका कायल हूं

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने एक्ट्रेस कंगना रनौत से सोशल मीडिया पर तकरार के बाद कहा है कि वह रनौत के काम के कायल हैं। उन्होंने कहा, "हमारी नहीं बनी, होता है।" हंसल ने कहा, "लोकसभा के बाहर कैमरा कंगना से प्यार करता है। कंगना को खुद भी नहीं पता कि वह कैमरे के सामने क्या जादू कर सकती हैं।"