आत्महत्या का प्रयास करने वालीं साउथ की मशहूर सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने आत्महत्या करने की बात को गलत बताते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा है, "मैंने नींद की 8 गोलियां खाईं फिर भी नींद नहीं आई जिसके बाद मैंने 10 और गोलियां खा लीं जिससे मैं बेहोश हो गई।" उन्होंने बताया, "मुझे इसके बाद याद नहीं कि क्या हुआ।"