संस्कृत से आया सिंगापुर का नाम, कोलकाता से होता था प्रशासन: सिंगापुर के पूर्व डिप्टी पीएम
सिंगापुर के पूर्व उप-प्रधानमंत्री तेओ ची हीन ने नई दिल्ली में आयोजित 5वें अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान में भारत-सिंगापुर के इतिहास का ज़िक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंगापुर या सिंगापुरा नाम संस्कृत से आया है जिसमें भारत के प्राचीन प्रभाव की छाप दिखती है। हीन ने कहा, "1867 तक सिंगापुर का प्रशासन कलकत्ता (कोलकाता) से होता था।"