सिसोदिया ने कहा था- आप तगड़े उम्मीदवार हो: जंगपुरा से उन्हें हराने वाले तरविंदर सिंह

दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से 'आप' प्रत्याशी मनीष सिसोदिया को हराने वाले बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा है कि सिसोदिया से एक बार पूछा कि क्या उन्हें जीतने के लिए अरविंद केजरीवाल या आतिशी की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "सिसोदिया ने हामी भरते हुए कहा था...'आप तगड़े उम्मीदवार हो'।" बकौल सिंह, वह रुके हुए काम पूरे करवाएंगे।