inshorts

केंद्र ने सिसोदिया व सत्येंद्र जैन के खिलाफ करप्शन को लेकर मुकदमा चलाने के लिए दी मंज़ूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'आप' नेता व पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। सिसोदिया आबकारी नीति और जैन मनी लॉन्डरिंग मामले में पहले से जांच का सामना कर रहे हैं और फिलहाल दोनों ज़मानत पर हैं। सतर्कता निदेशालय विभाग ने मामले में मंज़ूरी मांगी थी।