संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में हो सकता है शुरू

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। इस सत्र में परिसीमन संविधान संशोधन विधेयक पेश होने की उम्मीद है, जिससे लोकसभा सीटें 850 तक बढ़ेंगी और 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। विधेयक पास कराने के लिए NDA को विपक्षी समर्थन की ज़रूरत होगी।