संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। शाह ने अखिलेश से कहा, "मेरा पूरा जवाब सुनिए, भाई आप आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत हो, आप बैठ जाइए।" शाह ने कहा कि आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान है।