संसद में ई-सिगरेट पर बवाल, अनुराग ठाकुर ने TMC सांसदों पर लगाया सदन में 'स्मोक' करने का आरोप
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने टीएमसी के कुछ सांसदों पर सदन में ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "देशभर में ई-सिगरेट बैन है...टीएमसी सांसद कई दिनों से ई-सिगरेट पी रहे हैं।" इसपर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "ऐसी अनुमति नहीं है...ऐसा कोई विषय आएगा तो...इसपर कार्रवाई होगी।"