2015 से 2025 के बीच संसद में पूछे गए 23 लाख से अधिक सवाल
'टीवी9 भारतवर्ष' के मुताबिक, दिसंबर 2015-2025 के बीच संसद में 23-लाख से अधिक सवाल पूछे गए जिनमें से सिर्फ 8,702 (करीब 3%) सवाल जलवायु से जुड़े थे। वहीं, 1999-2023 के बीच लोकसभा में पूछे गए 3,45,566 सवालों में गरीबी से जुड़े 7,000 सवाल (2%) थे। संसद में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोज़गार के मुद्दे भी उठे लेकिन हिस्सेदारी सीमित रही।